गढ़वा, जून 18 -- रमना, प्रतिनिधि। राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड और अंचल कार्यालय के कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सहिया, जलसहिया तथा सखी मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। उससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है तथा सामाजिक एवं आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं। उन्होंने सभी लोगों से नशा मुक्ति का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।अभियान यह भी पढ़ें- अधिकारियों-कर्मियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ में पंचायत पर्यवेक्षक विनोद राम...