गिरडीह, जनवरी 31 -- बेंगाबाद। चपुआडीह पंचायत के कई गांवों में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम की सफलता को लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया गया। प्रनाम संगठन के संरक्षक सुनील यादव, स्थानीय मुखिया मो शमीम संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे जबकि पंचायत प्रतिनिधियों एवं समाजसेवी भी शामिल थे। नशा मुक्ति को लेकर जनजागरुकता अभियान के दौरान मुंडहरी, विशनपुर, डुमरजोर, बुचानावाडीह, फुचो,चपूवाडीह आदि गांवों में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के माध्यम से शनिवार को चपूवाडीह में आयोजित होने वाले नशा मुक्ति अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किया गया और लोगों को नशा सेवन से घर परिवार एवं समाज तथा युवा पीढ़ियों पर पड़ने वाले असर से लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि यहां के युवा देश के भविष्य हैं। वर्तमान समय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.