संभल, जून 2 -- बहजोई महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय स्टाफ समेत विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार को प्रभावित करता है, इसलिए सभी को इससे दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने विद्यार्थियों से भारत को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान संजय कुमार, गौरव वार्ष्णेय, गीता रानी, नेमपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...