चाईबासा, जून 23 -- गुवा। नशा मुक्त अभियान के तहत 22 जून की रात किरीबुरू पश्चिम पंचायत के आर.सी. सिंह हाटिंग में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता पंचायत मुखिया पार्वती कीड़ो एवं किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की।बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने "Wine, Women, Wealth" के माध्यम से बताया कि शराब सेवन परिवार और समाज को बर्बाद कर अपराध को बढ़ावा देता है।मुखिया पार्वती कीड़ो ने सभी को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति हैं, नशा उनके भविष्य को नष्ट करता है। यह भी पढ़ें- गांडेय के कछैल में महिलाओं ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प महिलाओं ने शराब के कारण घरेलू हिंसा, आर्थिक संकट और बच्चों की शिक्षा प्रभावित ...