सहरसा, जुलाई 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान तहत लगातार कार्रवाईकी जा रही है। विगत 11 से 17 जुलाई तक कुल 1046.26 लीटर अवैध शराब, गांजा 4.259 किलोग्राम, स्मैक 306.44 ग्राम, कोडिनयुक्त कफ सिरफ-17.45 लीटर, 11 बाइक, एक-एक तीन पहिया व चार पहिया वाहन एवं नकद भारतीय मुद्रा 49,710 रूपया बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी के मामले अवैध शराब के मामले में 67 एवं सूखा नशा के मामले में 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। लोगों का मिल रहा सहयोग :कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि इस अभियान में आम जनों का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अभियान के तहत जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर आम जनता द्वारा बढ चढकर सूचना दी जा रही है। जानकारी देते हुए बत...