खगडि़या, जून 27 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में सदर प्रखंड के बभनगामा में युवाओं के बीच नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन शुक्रवार को आयोजित किया गया। नेहरु युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी मयंक के दिशा निर्देश पर हितैषी यूथ क्लब, बभनगामा में युवाओं और समाज को मादक पदार्थ के दुष्प्रप्रभावों से बचने के उद्देश्य स नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए जागरूकता एवं शपथ दिलाया गया। मौके पर गुडो कुमारी, अंशिका कुमारी पूनम, प्रियंका, मोना कुमारी, जूही कुमारी, बाल्मीकि कुमार, नीरज कुमार, आयुष कुमार, विक्की कुमार, छोटू कुमार, रौशन कुमार, रघुवीर कुमार, गुलशन, अंकुश आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त ...