प्रयागराज, सितम्बर 5 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, महिला (एनएसटीआई) कटरा में छह अगस्त से नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सितंबर आखरी तक चलेगा। अभियान में लोगों को नशा से होने वाली हानि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य अजय पाल सोमवंशी ने कहा की नशे की लत से अच्छे-अच्छे परिवार तबाह हो जाते हैं। नशा मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस अभियान में संस्थान के सभी कर्मचारियों और शिक्षकों का योगदान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...