कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शुक्रवार को 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) धनंजय चौधरी, स्कूल के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी व एसोसिएट डीन डॉ. दिग्विजय शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता प्रो. चौधरी ने कहा कि निकोटीन, शराब व अन्य नशीले पदार्थ न केवल स्वास्थ्य बल्कि पारिवारिक व सामाजिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। उन्होंने नशे को बीमारी मानकर समय रहते उपचार व पुनर्वास की आवश्यकता पर जोर दिया। समापन पर सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- रैली निकाल छात्रों ने दिया नशा मुक्त भारत का संदेश आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जाग...