नशा बर्बादी की जड़ है : प्राचार्य
रांची, जून 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। नशा बर्बादी की जड़ है और इससे दूरी बनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। यह बात कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक (सीआईपी) के प्राचार्य डॉ. एनके यादव ने बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत करमाढीपा गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान शिक्षकों ने घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी और व्यसनों से दूर रहने की अपील की। बाद में आयोजित नुक्कड़ सभा में ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। डॉ. यादव ने नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता योजनाओं की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक : प्रो. पूनम सभा को नोडल पदाधिकारी डॉ. जयदेव कुंभकार ने भी संबोधित किया। मौके पर प्रेस सचिव ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.