सीवान, दिसम्बर 10 -- सीवान। प्रथम जिला पदाधिकारी के राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत रविवार को नशा फुटबॉल क्लब और परिवर्तन फुटबॉल क्लब नरेंद्रपुर के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार तालमेल और दमदार रणनीति का प्रदर्शन किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों ओर से आक्रामक खेल देखने को मिला, लेकिन पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में भी खिलाड़ियों ने गति और कौशल से दर्शकों को बांधे रखा, लेकिन गोल का खाता नहीं खुला और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मुख्यातिथि डॉ. असीर हुसैन, डॉ. राजन कल्याण सिंह, मिथलेश सिंह और हरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट अध्यक्ष अब्दुल कादिर उर्फ शाहन्त और सचिव मखदूम खान भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार वितरण में 'बेस्ट 22' का सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.