पीलीभीत, जून 18 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में गुरुवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। युवा वर्ग देश का भविष्य है। नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। एनएसएस प्रभारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत अभियान का हुआ आवाज, युवाओं ने ली नशा मुक्त...