रुद्रपुर, मार्च 9 -- खटीमा, संवाददाता। एसडीएम तुषार सैनी की पहल पर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से दो दिवसीय इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में केआईटीएम इलेवन ने शारदा क्रिकेट क्लब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को मुख्यमंत्री की माता बिशना देवी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। लोहियाहेड के गांधी मैदान में यह प्रतियोगिता 'नशा नहीं, जीवन चुनें' अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित की गई। टूर्नामेंट में शारदा क्रिकेट क्लब, जल संस्थान इलेवन, रेवेन्यू वॉरियर्स इलेवन, मीडिया इलेवन, पुलिस इलेवन, अधिवक्ता एसोसिएशन खटीमा, पीडब्ल्यूडी इलेवन और केआईटीएम इलेवन की टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.