कूवरकोली इंद्रेश, अप्रैल 22 -- कर्नाटक के कोडागू जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक होमस्टे में रुकी अमेरिकी महिला के साथ कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया गया। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।क्या है पूरा मामला? पीड़िता अमेरिका के वाशिंगटन की रहने वाली है और भारत घूमने आई थी। वह कोडागू जिले के कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में ठहरी थी। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे एक ड्रिंक दी गई जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसे पीने के बाद उसके साथ यह घिनौनी वारदात की गई। पीड़िता की शिकायत और शुरुआती सबूतों के आधार पर हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को हिरासत में ले लि...