चम्पावत, जून 18 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक में उन्होंने नशे के प्रभावी नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना अथवा शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 और मानस पोर्टल का उपयोग करने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...