फरीदाबाद, मार्च 18 -- पलवल, संवाददाता। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत क्राइम ब्रांच होडल ने 7.7 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में सामने आए सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक बहीन क्षेत्र में क्राइम ब्रांच होडल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुबारिक अंधोप गांव के पास पनीर डेयरी के नजदीक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से एक पॉलिथीन पाउच में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आगे की जांच में आरोपी से पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर स्मैक सप्लाई करने वाले दूसरे ...