नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश
चम्पावत, मई 15 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। डीएम मनीष कुमार ने सार्वजनिक वाहनों से मादक पदार्थों के परिवहन पर नजर रखने को कहा। एसपी रेखा यादव ने बताया कि वर्ष 2025 से वर्तमान तक जनपद में कुल 1211 नाली भांग की खेती नष्ट की गई है। वर्ष 2026 में अब तक कुल 22 अभियोगों में 26 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बैठक में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, एपीडी विम्मी जोशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चम्पावत में जागरुकता अभियान चलाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.