सहरसा, मार्च 2 -- कहरा। व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से बुद्धिजीवी विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को बनगांव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। नशा का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर-परिवार जैसे नारों के साथ मंच सदस्यों ने गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर लोगों को नशापान से दूर रहने का आह्वान किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से होली की ऐतिहासिक परंपरा को सौहार्दपूर्ण और नशामुक्त वातावरण में मनाने की अपील की गई। अभियान दल में मंच के सचिव शशिधर ठाकुर, विश्वनाथ खा, बिदू शेखर खा, उपमुख्य पार्षद रुपेश कामत, निधि शंकर झा, मोहन जी खा, मधुसूदन खा, निर्मल मिश्र, बीरबल झा, सदाशिव झा और शंकर साह सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.