गोपालगंज, जनवरी 3 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। शहर के बंजारी बाईपास पर शुक्रवार को बेहोशी की हालत में मिलेगी युवक की पहचान हो गई है। युवक खगड़िया जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के घनश्याम नगर गांव के वाल्मीकि सिंह का बेटा पुनीत कुमार है। घटना का संबंध में पुनीत के बड़े पापा दयानंद सिंह ने बताया कि वह हरियाणा के करनाल स्थित सब्जी मंडी में काम करता था। एक जनवरी को उसने फोन कर अपने घर वालों को सूचना दी थी कि वह अमृतसर से ट्रेन पर चढ़कर घर आ रहा है। उसके बाद परिवार के सदस्यों से उसकी बातचीत नहीं हुई। दो जनवरी को पुनीत ने गोरखपुर में उतरकर एक ऑटो चालक के मोबाइल से अपने परिवार के सदस्यों को बताया कि वह गोरखपुर में है। इसके बाद उसका कोई ट्रेस नहीं मिला। युवक गोरखपुर कैसे पहुंच गया और उसका मोबाइल, रुपए व बैग समेत अन्य सामान कहां है उसे पता भी नहीं है...