सीवान, दिसम्बर 7 -- सीवान । जिले के प्रथम जिला पदाधिकारी के राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत शनिवार को नशा फुटबॉल क्लब सीवान और नशा जूनियर एकेडमी सीवान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया था। दूसरे हाफ में स्थिति और अधिक रोमांचक हो गई, लेकिन नशा क्लब सीवान ने बढ़त बनाने में सफलता पाई और एक निर्णायक गोल दागकर मुकाबले को 2-1 से अपने नाम कर लिया। जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह देखा गया। मुख्य अतिथि अमानुल्लाह अली, सचिव मखदूम खान, लीग अध्यक्ष अब्दुल कादिर उर्फ सहन्त और सुशील कुमार चौबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट 22 का पुरस्कार...