फरीदाबाद, फरवरी 25 -- पलवल। राजकीय महाविद्यालय हथीन में मादक पदार्थ निषेध विषय पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य वक्ता हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के डॉ. अशोक कुमार वर्मा रहे। उन्होंने कहा, "नशा होता अच्छा तो मां कहती खा ले बच्चा।" उन्होंने 1933 सहायता क्रमांक पर शिकायत करने की जानकारी दी। मनोचिकित्सक मधु डागर ने बताया कि सरकारी अस्पताल पलवल में परामर्श और दवाओं के माध्यम से नशा छुड़ाने की सुविधा उपलब्ध है। अंत में विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...