बलरामपुर, मई 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत हंसुआडोल व गिद्धरैया के मजरे लालाजोत पुरवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे बचाव एवं पुनर्वास के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों को "नशा से नाता तोड़ो, जिंदगी से रिश्ता जोड़ो" का संदेश देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की। जिला स्तर से नामित नोडल अधिकारी प्रियंवदा यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्त, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य आदि ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार व समाज तीनों के लिए घातक है। इससे आर्थिक, सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ...