घाटशिला, अप्रैल 9 -- घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानंद सभागार में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम, सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला, सिविल डिफेंस मेराकी संस्था जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जागरूकता अभियान में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि नशा के दुष्प्रभाव से सबसे ज्यादा युवा वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे जमशेदपुर स्थित कम्पोजिट कंटोल रूम में 112 पर फोन कर ड्रग्स कारोबारियों के संबंध में सूचना दे सकते हैं। गर्ग ने सिंथेटिक ड्रग्स से भी सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को नशा से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण एसपी ने कहा कि प्रशासन इस क्षेत्र को नशा मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा मे...