जामताड़ा, जनवरी 6 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। नशा मुक्ति को लेकर झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में सोमवार को न्यायिक पदाधिकारी ने नशा मुक्ति रैली निकाली रैली का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राधा कृष्ण ने किया यह जागरूकता रैली व्यवहार न्यायालय परिसर से होकर पुराना कोर्ट परिसर होते हुए सुभाष चौक तक पहुंची पुण: सुभाष चौक से वापस व्यवहार न्यायालय परिसर में आकर समाप्त हुई मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने कहा कि नशा नाश का जड़ है। इससे बचाना सभी को जरूरी है। विशेष कर आज के युवा पीढ़ी नशा के शिकार हो रहे हैं। जिससे समाज विकास के रास्ते से दूर होता जाता है इसीलिए विशेष कर युवा पीढ़ी नशा से दूर रहे जिससे समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सके क्योंकि विकास...