भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर। स्मैक आदि मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ रेल पुलिस ऑपरेशन नारकोटिक्स चलाएगा। सड़क मार्ग पर बढ़ती सख्ती के बाद तस्करों द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी को रेलमार्ग को अपनाया है। इसको देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी ने साहिबगंज-भागलपुर-किऊल व भागलपुर-दुमका रेलखंड सहित देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर ऑपरेशन नारकोटिक्स चलाने का फैसला किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाना है। रेल एसपी विद्या सागर ने बताया कि ब्राउन शुगर, स्मैक, कोकीन सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। जीआरपी और आरपीएफ का संयुक्त अभियान चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...