बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। सूखा नशा का प्रचलन बढ़ने से आम लोगों में गहरी चिंता है। इसे बंद करवाने में प्रशासन एवं ग्रामीणों की सहभागिता जरूरी है। उत्तरी तेघड़ा के चिल्हाय में आयोजित पुलिस व पब्लिक के बीच जनसंवाद में मौजूद लोगों ने प्रशासन को गंभीरता के साथ इस समस्या से निपटने पर बल दिया। एसडीपीओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को रखते हुए कहा कि स्कूली छात्रों के बीच सूखा नशा का कारोबार बढ़ रहा है। यह खतरनाक है। कई ग्रामीणों ने कहा कि इसे बंद करने के लिए पुलिस द्वारा शख्ती बरतने की जरूरत है। कुछ ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में देसी शराब निर्माण की बात भी बताई। लोगों ने कहा कि चिल्हाय पुल पर दिनभर जाम रहता है। लेकिन प्रशासन द्वारा जाम को हटाने के प्रति उदासीन रवैया अपनाया जाता...