सहरसा, मई 8 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना में नए थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने पदभार ग्रहण किया। योगदान के बाद उन्होंने थाना कर्मियों एवं पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब, गांजा, स्मैक एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके रोकथाम के लिए जल्द ही क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...