बागपत, अप्रैल 14 -- कस्बे में परिजनों ने युवक को नशा करने पर डांट दिया। इससे गुस्साए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा ऋतिक नशे का आदी था। सोमवार को उन्होंने बेटे को नशा छोड़ने के लिए कहते हुए डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर ऋतिक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी लगाकर दी जान यह भी पढ़ें- पिता की डांट से नाराज किशोर फंदे से लटका, मौत यह भी पढ़ें- बहनोई की धमकी के बाद साले ने लगाई फांसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...