गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- मोदीनगर,संवाददाता। नगर की जगतपुरी कॉलोनी नशा करने से मना करने पर दबंगों ने एक युवक की बेहरमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि मेरे घर के बाहर खडे होकर कुछ युवक नशा कर रहे थे और गाली दे रहे थे। जब इसका विरोध किए तो वह आग बबुला हो गए। इसके बाद युवकों ने संदीप के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि कार सवार युवकों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार सुन कॉलोनी के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.