भागलपुर, जनवरी 2 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर मिलिक पंचायत में शुक्रवार को 12 वर्षीय नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया है। जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कुछ दिनों से गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था। शुक्रवार को उसके पिता ने नशा करने से मना करते हुए उसे डांटा जिसके बाद नाबालिग घर से निकलकर गांव से बाहर गया और एक आम के पेड़ से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटकते शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने...