हमीरपुर, अप्रैल 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। नशामुक्त समाज, खुशहाल समाज, अपराध मुक्त समाज निर्माण हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन ने पातालेश्वर मंदिर में दुर्गा महा आरती का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन महिला शाखा की जिलाध्यक्ष एकता तिवारी ने बताया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी टीम प्रमुख अधिक से अधिक पांच घंटे के श्री दुर्गा चालीसा पाठ के क्रम करवाना है और समाज को नशामुक्त बनाना है!उपाध्याक्ष शोभित सिंह ने कहा कि सभी नशा-मांसाहार मुक्त चरित्रवान व चेतनावान जीवन प्राप्त हुआ है! जिस घर में एक भी व्यक्ति यदि नशा करता हो, तो जाकर देखिए कि उस घर की कैसी दुर्दशा है। नशेड़ी व्यक्ति जब नशा करके घर पहुचता है, तो अपने बच्चों को पीटता है, पत्नी को प्रताड़ित करता है, ...