बहराइच, अप्रैल 3 -- बाबागंज, संवाददाता। परमहंस कुटी परिसर में शुक्रवार को राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह रहे। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक शिवपूजन सिंह, थाना प्रभारी आरएस रावत एवं पुलिस चौकी इंचार्ज शिवेश कुमार शुक्ला रहे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा समाज के लिए घातक है और इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा उन्मूलन के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है और इसमें आमजन का सहयोग आवश्यक है। मुख्य अतिथि जेपी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.