बरेली, जून 28 -- संस्कार भारती बरेली महानगर (ब्रज प्रांत) की तरफ से रामपुर बाग स्थित केशव कृपा में विश्व मादक द्रव्य विरोधी दिवस के अवसर पर नशा उन्मूलन विषय पर निबंध लेखन, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान विभाग, मुरादाबाद के सहयोग से हुए कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुरादाबाद के मद्यनिषेध अधिकारी मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानुज दयाल सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी ने की। काव्य गोष्ठी में डॉ अखिलेश गुप्ता, रोहित राकेश, किरण प्रजापति, डॉ मिथिलेश राकेश एवं उमेश गुप्ता सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। यह भी पढ़ें- Purnia News नशा मुक्त जीवन जीने का दिया संदेश इस मौके पर डॉ. मुकेश मीत, कुलदी...