लखीसराय, अप्रैल 30 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों के नियंत्रण, जनजागरूकता, रोकथाम एवं पुनर्वास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- जिले की सभी दवा दुकानों की नियमित जांच करें अधिकारी: डीसीबैठक के दौरान चर्चा के मुद्दे बैठक के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम, अवैध अफीम एवं गांजा की खेती के उन्मूलन, तथा संबंधित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करने पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रशिक्षण एवं क्षमता संव...