चम्पावत, अप्रैल 18 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में एनकॉर्ड की बैठक हुई। इस दौरान डीएम मनीष कुमार ने मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध तस्करी पर नियंत्रण लगाने को कहा। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रो में निगरानी तेज करने को कहा। पुलिस और राजस्व विभाग को भांग की अवैध खेती चिन्हत करने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक को मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच करने व नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने को कहा। बैठक में एसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम नीतू डांगर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिला नार्कोटिक्स समन्वय समिति (इनकार्ड) की बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की रोकथाम तथा जागरूकता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...