वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मछोदरी स्थित श्याम बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बाहर कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने वाला सुरक्षा गार्ड का बेटा पूरी रात पुलिस को छकाता रहा। नशा उतरा तो सुबह करीब पांच बजे उसने बैंक का गेट खोला। बाहर पूरी रात इंतजार में बैठी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। सिकरौल निवासी अतुल कुमार मौर्य ने कोतवाली थाने में बैंक के गार्ड गोरखनाथ यादव के बेटे मोनू के खिलाफ तहरीर दी। अतुल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे श्याम बाजार स्थित बृजेश अग्रवाल की बिल्डिंग में साड़ी के विज्ञापन की शूटिंग खत्म कर नीचे पहुंचा। इसी दौरान बैंक के अंदर से निकले युवक से कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। युवक बैंक में गया और राइफल लेकर बाहर आया। अत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.