आरा, फरवरी 28 -- आरा। सामाजिक सुरक्षा कोषांग भोजपुर और जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान वीर कुंवर सिंह रमना मैदान के स्टेडियम गेट के पास शराबबंदी और नशा मुक्ति का संदेश देता हुआ नाटक नशा मुक्त होलिया मनाईं ए भाई जी का मंचन किया गया। कार्यक्रम संयोजक रंगकर्मी सरफराज अहमद ने लोगों को शराब सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। नंदकिशोर सिंह कमल ने लोगों से आह्वान किया कि होली आपसी सौहार्द एवं प्रेम का पर्व है इसे आपसी सौहार्द बनाते नशा मुक्त होकर मनाना चाहिए। कलाकारों में रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव, अनीता देवी, शालिनी श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, अंबुज कुमार, अंजनी कुमार, सुमन कुमार, सुजीत श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रसाद लड्डू, राजा कुमार, करण कुमार, पवन कुमार एवं बाल कलाकार शगुन कुमार आदि स्थानीय कलाकार प्रमुख थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...