नशामुक्त समाज निर्माण में भागीदारी का आह्वान
मोतिहारी, मार्च 25 -- मोतिहारी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मोतिहारी, में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. फजले सरवर, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मोतिहारी, आलोक कुमार, जिला समन्वयक एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, राजीव रंजन झा, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपरोक्त मौके पर प्राचार्य ने उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं को नशे की समस्या से सम्बंधित जानकारी दी । उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्या उत्पन्न करता है। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र -छात्राओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। आलोक कुमार, जिला समन्वयक एवं जिला बाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.