रांची, जुलाई 20 -- कांके, प्रतिनिधि। रिनपास के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को समाज को नशामुक्त बनाने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में रिनपास के विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर रिनपास की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई और उपनिदेशक मिथिलेश कुमार चौधरी ने विजेताओं व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। निदेशक डॉ. जयति सिमलाई ने कहा कि यह पहल युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी वर्गों की सक...