चतरा, जून 26 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय में गुरुवार को लीगल लिटरेसी क्लास के तहत नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर में मुख्य रूप से छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, सेहत पर पड़ने वाले असर और इससे होने वाले सामाजिक व पारिवारिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न सिर्फ एक व्यक्ति के जीवन को निगल जाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। यह भी पढ़ें- परियोजना बालिका उच्च विद्यालय इटखोरी में नशा उन्मूलन को लेकर जागरुकता शिविर का आयोजन उन्होंने बालिकाओं...