गिरडीह, जून 18 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र स्थित 2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अरखांगो में बुधवार को मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर अरखांगो गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशामुक्त युवा, विकसित भारत तथा नशे से दूरी, जीवन में खुशहाली जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। रैली को देखकर ग्रामीणों ने भी विद्य...