लखनऊ, अगस्त 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान' के राष्ट्रीय स्तर पर किए गए शुभारंभ के अवसर पर रविवार को प्रदेश के सभी राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में उनके प्रेरक संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं माय भारत के सहयोग से प्रदेशभर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया。 यह भी पढ़ें- युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र निर्माण का संकल्पकार्यक्रम की गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करते हुए नशामुक्त भार...