सिमडेगा, जून 12 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीओ सुधांशु पाठक ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सेविका दीदियों और ग्रामीणों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। सीओ ने कहा कि नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है। इससे परिवार टूटते हैं और युवा अपनी दिशा भटक जाते हैं। अगर हमें बोलबा को विकसित और स्वस्थ बनाना है तो सबसे पहले इसे नशा मुक्त बनाना होगा। उन्होंने बताया कि पंचायत से लेकर टोले तक जागरूकता चलाई जाएगी। मौके पर महिला पर्यवेक्षकिका सुनीता वाला प्रधान, लिखित नावेद, अंजुम अंसारी, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी दीपक साहू आदि उपस्थित। यह भी पढ़ें- नशामुक्त रामगढ़ के लिए जागरूकता रथ रवाना, अधिकारियों ने ली शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...