चाईबासा, जुलाई 7 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय के तत्वावधान में परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से मादक पदार्थों का दुरुपयोग और नशीले पदार्थों का अनैतिक उपयोग विषय पर एक दिवसीय विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों से नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने के संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कोल्हान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं प्रसिद्ध क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. धर्मेंद्र रजक उपस्थित थे। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. रजक ने नशीली दवाओं के सेवन के मनोवैज्ञानिक एवं शारीरिक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का युवा अनजाने में अथवा मानसिक तनाव के कारण मादक पदार्थों के जाल में फंस जाता है, जिससे न केवल उसका स्वास्थ्य बल्...