कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार की ओर से संचालित राज्यव्यापी जागरुकता अभियान "नशामुक्त झारखंड" के तहत गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, गोहाल, कोडरमा में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति विषयक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा उपलब्ध उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डॉ. शिल्पी शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और नशे की लत के बीच संबंधों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि नशा एक उपचार योग्य स्वास्थ्य समस्या है और समय पर पहचान, उचित परामर्श, औषधीय उपचार तथा मनोसामाजिक सहयोग के माध्यम से इससे मुक्ति पाई जा सकती है।इस यह भी पढ़ें- नशा न करने की दिला...