फरीदाबाद, जून 18 -- पलवल, सरसमल। जिले में 26 जून तक चल रहे 'नशामुक्त भारत पखवाड़ा' के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं और जागरुकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अभियान को गांव-गांव और आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर देने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अभियान को जन आंदोलन का रूप देने में सहयोग करें। नशे की समस्या केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान जागरूकता रैलियां, नुक्...