पूर्णिया, फरवरी 25 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना परिसर से मंगलवार को बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अनुपम राज ने किया, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगनी चम्पानगर की छात्रा एवं अन्य विद्यालय से भी बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। रैली थाना परिसर से प्रारंभ होकर चम्पानगर बाजार होते हुए पेट्रोल पंप चौराहे पहुंची। वहाँ से बैद्यनाथ उच्च विद्यालय जगनी चम्पानगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुँच कर रैली में शामिल छात्र-छात्राओं को चॉकलेट और बिस्किट देकर हौसला आफ़ज़ाई करते हुए आयोजित रैली का समापन किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां एवं बैनर...