कोडरमा, जून 24 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नशामुक्त भारत अभियान के तहत बीआर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह में जागरुकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक ओपी राय, प्रशासक सुनील कुमार, शिक्षक विकास कुमार तथा शिक्षिकाएं लक्ष्मी कुमारी, इंद्रमणि कुमारी एवं रिया बॉस सहित विद्यालय के बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का आयोजन पूरनानगर पंचायत के लोचनपुर गांव, छतरबर पंचायत तथा करमा पंचायत झंडा चौक में किया गया। पूरनानगर पंचायत के कार्यक्रम में मुखिया अनिता देवी, छतरबर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि करमा मुखिया मोनी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक से नशा मुक्ति का संदेश यह भी पढ़ें- कस्तूरबा विद्यालय में नशा उ...