पलामू, जून 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर बिरसा नगर स्थित यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति में झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के तत्वावधान में चल रहे नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति जागरुकता अभियान के तहत प्रभातफेरी व कार्यशाला आयोजितकार्यक्रम का उद्देश्य यह अभियान 10 जून से 26 जून तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के कर्मचारियों एवं प्रशिक्षार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। प्रतिभागियों ने कहा कि नशा सामाजिक...