देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी. एड संकाय के छात्र- छात्राओं ने सामाजिक असमानता, लिंग विभेद, स्वच्छ्ता, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण व डिजिटल साक्षरता पर रैली निकाली। कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही बर्बाद ही नहीं करता बल्कि वो पूरे परिवार व समाज को जड़हीन बना देता है। कार्यक्रम में प्रो. डॉ के डी तिवारी, प्रो. लोकेश त्रिपाठी, प्रो. एम आर पी सिंह, डॉ. संजय कुमार व डॉ महबूब आलम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.