गढ़वा, जून 17 -- मझिआंव। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा पुलिस की ओर से बुधवार को बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाईस्कूल में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने सभी छात्र -छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, डायन-बिसाही, दहेज- प्रथा, डायल 112 नंबर पर घटना की सूचना देने, सामाजिक कुरीतियों के मामले में जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अंधविश्वास में पड़कर कभी भी कोई ऐसा कार्य न करें या अपने आसपास होने दें। उससे सामाजिक स्तर पर या कानून के नजर में अवैध माना जाए। साथ ही थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिवेश में आए दिन लोगों के द्वारा अंधविश्वास में पड़कर डायन-बिसाही जैसे अंध विश्वास में पड़ कर आपसी मारपीट कर न्यायालय तक मामला चला जाता है। यह भी पढ़ें- ग्राम...